नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित एसएमएचएस हॉस्पिटल के बाहर आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड हमला कर दिया. इस हमले में सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हो गए. इस दौरान अस्पताल के बाहर गोलीबारी भी हुई. जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम आतंकियों ने एसएमएचएस अस्पातल और करन नगर पास मौजूद सीआरपीएफ के नाके पर ग्रेनेड हमला किया. इस हमले में पांच जवान सहित एक एसआई घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
http://फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वालों की अब खैर नहीं
जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. जैसे ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया, सीआरपीएफ के जवानों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की. सुरक्षाबलों ने करन नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे इलाके में घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. सुरक्षाबल इलाके के चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं, साथ ही हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सुरक्षाबल संदिग्धों से पूछताछ भी कर रहे हैंं. पुलिस की भी कई टीमें आतंकियों की तलाशी के लिए तैनात हैं. पूरे इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.
http://ईवीएम से चुनाव कराने ज्ञापन, भाजपा का आरोप- अप्रत्यक्ष निर्वाचन के पीछे कांग्रेस का षड्यंत्र
Jammu and Kashmir: 6 CRPF personnel injured in grenade attack by terrorists in Srinagar's Karan Nagar. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/z0uaozQIkn
— ANI (@ANI) October 26, 2019









