नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट और टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है. रोहित को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है. जबकि सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ी सौरभ कुमार को 18 सदस्यीय टीम में जगह मिली है. इस टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह उपकप्तान होंगे. भारत और श्रीलंका के बीच 4 मार्च से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. जबकि इससे पहले टी20 सीरीज का आयोजन होगा. चोट की वजह से बाहर चल रहे रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है. कोहली और ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच और श्रीलंका के खिलाफ पूरी टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है. शार्दुल को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है.
https://जैदपुर विधानसभा में विनोद ने संभाली कमान, तनुज को जिताने का दिलाया संकल्प
टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन (फिटनेस पर निर्भर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार.
टी20 टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान.











