আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अपडेट करें ये जरूरी जानकारियां, इसके बिना नहीं आएगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त

Published on: February 19, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपए ट्रांसफर करती है. इन 6 हजार रुपए को 2 हजार रुपए की तीन किस्तों में किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होता है. केवल उन ही किसानों को इसका लाभ मिल सकता है जो पीएम किसान पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करवाएं हैं. सरकार ने पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने के नियमों में कुछ बदलाव किया है. आपको पोर्टल पर जाकर कुछ जानकारियों को अपडेट करना बहुत जरूरी है. इसके बिना योजना की अगली किस्त नहीं आएगी. ये जानकारियों को पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल पर जरूर करें अपलोड-

https://केंद्रीय मंत्री का सनसनीखेज दावा, सुशांत ने नहीं की आत्महत्या

– योजना का लाभ उठाने के लिए आपको पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना बहुत जरूरी है.

– साथ ही आपको आधार में दर्ज अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, लिंग, श्रेणी आदि जानकारियों को अपलोड करना होगा.

– अगर यापके पास आधार नहीं है तो आप किसी अन्य डॉक्यूमेंट्स को भी अपलोड कर सकते हैं.

– उन डॉक्यूमेंट में आप राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, नरेगा कार्ड या किसी राज्य या केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया कोई और पहचान पत्र भी आप पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं

– बैंक खाते की सही जानकरी अपलोड करना बहुत जरूरी है. सहीं बैंक खाते नंबर के साथ-साथ IFSC कोड भी अपलोड करें. गलत बैंक जानकारी के कारण किसानों के पैसे खाते में नहीं ट्रांसफर होते हैं.

– अपने मोबाइल नंबर और राशन कार्ड की जानकारी दें.

– किसानों को किसानों को ई-केवाईसी करना अनिवार्य है. इसके बिना खाते में पैसे नहीं आएंगे.

https://जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now