नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. इसी के साथ टीम इंडिया पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है. गुरुवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार थी. लेकिन बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया.
http://आभार रैली में जनपद उपाध्यक्ष बोले- जनाकांक्षाओं को पूरा करने करूंगा हरसंभव प्रयास
इसी के साथ भारत को अपने ग्रुप के प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहने का फायदा मिला और उसे सीधे फाइनल का टिकट मिल गया है. भारतीय टीम ग्रुप-ए में अपने सभी चारों मैच जीतकर 8 अंकों के साथ शीर्ष पर है और पहले सेमीफाइनल मुकाबले के रद्द होने पर उसे इसी का फायदा मिला. बता दें कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक मैच में निर्णय के लिए 10-10 ओवर के मैच का होना अनिवार्य था. लेकिन बारिश के रुकने के आसार नहीं दिखने पर आईसीसी ने सेमीफाइनल मुकाबले को रद्द कर दिया. साथ ही टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की घोषणा भी कर दी.
http://अनियमितता बरतने पर राशन दुकान निलंबित, 8.42 लाख रुपए वसूली के आदेश











