पिथौरा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब विजयी जनपद सदस्यों में कुछ आभार व्यक्त करने मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं. अनेक निर्वाचित प्रतिनिधि चुनने के बाद से ही क्षेत्र से अभी से रुखसत हो गए हैं. जानकारी के अनुसार पंचायत चुनावों में पहले जनपद सदस्य फिर जनपद उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत के बाद समीप के क्षेत्र एवं कसडोल जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रामचरण यादव ने निर्वाचन के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के अलावा पूरे जनपद क्षेत्र का दौरा प्रारम्भ कर दिया है. श्री यादव अपने दौरे में ग्रामीणों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर ग्राम की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ले रहे हैं. क्षेत्र के ग्रामीण अपने जनपद उपाध्यक्ष को निर्वाचन के तत्काल बाद अपने बीच सहजता से पाकर अभिभूत हैं. ग्रामों में उनका भावभीना स्वागत किया जा रहा है.
http://अनियमितता बरतने पर राशन दुकान निलंबित, 8.42 लाख रुपए वसूली के आदेश
ग्राम की महिलाएं उनकी आरती उतार कर स्वागत कर रहीं हैं वहीं पुरुष गुलाल और पुष्पहार से स्वागत कर रहे हैं. आभार रैली के पहले दिन 3 मार्च को श्री यादव ने जनपद क्षेत्र के ग्राम अंवराई, बरबसपुर, खैरा (ब) तथा बल्दाकछार में रैली निकाली. आभार रैली के बीच में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए रामचरण यादव अपने क्षेत्र के मतदाताओं से यह कहने से नहीं चुकते कि आप लोगों ने मुझे जनपद सदस्य बनाया तो जनपद पंचायत सदस्यों ने मुझे जनपद उपाध्यक्ष के पद पर आसीन किया है. मुझे जनपद उपाध्यक्ष बनाने में जनपद क्षेत्र क्रमांक 19 के आम मतदाताओं, मेरे शुभचिंतकों का विशेष योगदान है. क्षेत्र के लोगों ने जिस उम्मीद एवं आकांक्षाओं के साथ मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उन सभी उम्मीदों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने हरसंभव प्रयास करूंगा. क्षेत्रीय समस्याओं जैसे पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सिंचाई आदि को हल करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. आभार रैली में जनपद उपाध्यक्ष रामचरण यादव के साथ राजेश होता, बिरेन्द्र ठाकुर, छनकराम यादव, बार सरपंच कल्पना सम्पत ठाकुर, सीमा मानसिंह ध्रुव, राजकुमार यादव, भागीरथी पैकरा, जोहन पटेल, गजेन्द्र पटेल, लेखराम यादव, दसरू ध्रुव, मोहर सिंह पटेल, संतोष पटेल, छबिलाल पटेल, खोलबहरा, बनानी विश्वास, होरीलाल पटेल, मनराखन यादव, धनीराम पटेल, धनसिंह पटेल सहित क्षेत्र के ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित थे.
http://भारत में कोरोना वायरस के 28 केस सामने आए, अब तक तीन हुए ठीक : स्वास्थ्य मंत्री







