আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीम इंडिया ने कराई फजीहत, 300 बनाकर भी 7 विकेट से हारी

Published on: November 25, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 306 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में कीवी टीम ने महज 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 23.1 ओवर में 124 रन जोड़े. शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए. अगले ही ओवर में शिखर धवन भी 72 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. यहां से श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभाला. ऋषभ पंत 15, सूर्यकुमार यादव 4 रन बनाकर आउट हो गए. बाद संजू सैमसन और अय्यर के बीच 94 रन की साझेदारी हुई.

https://जुबिन नौटियाल-योहानी का नया गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज, मचा रहा धमाल

सैमसन 36 और अय्यर 80 रन बनाकर आउट हुए. शार्दुल ठाकुर भी एक रन बनाकर चलते बने. वाशिंटन सुंदर ने 16 गेंद पर 37 रन की नाबाद पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्युसन और ने तीन और टिम साउदी व एडम मिल्ने ने एक-एक विकेट चटकाया. न्यूजीलैंड ने 307 रन के लक्ष्य के जवाब में अपना पहला विकेट फिन एलन (22) के रूप में जल्द ही खो दिया.68 रन के कुल योग पर डेवान कॉनवे (24) भी चलते बने. डेरिल मिचेल (11) भी कुछ खास नहीं कर सके.19.5 ओवर में 88 रन पर कीवी टीम के 3 विकेट गिर चुके थे. यहां से कप्तान केन विलियमसन ने टॉम लाथम के साथ मिलकर 164 गेंद पर 221 रन की नाबाद साझेदारी कर न्यूजीलैंड को जीत दिला दी. भारत की ओर से उमरान मलिक को दो और शार्दुल ठाकुर को एक विकेट हासिल हुआ.

https://Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, 307 किमी तक की रेंज

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now