नई दिल्ली. जुबिन नौटियाल और योहानी का नया गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज हो गया है. गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस गाने का म्यूजिक कम्पोजिशन रॉकी खन्ना और जुबिन द्वारा तैयार किया गया है, रॉकी खन्ना ने इसके बोल लिखे हैं. पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता, कारवां के साथ जुबिन और योहानी का जबरदस्त लुक इस गाने और भी जानदार बनाता है. इस गाने के म्यूजिक वीडियो को नवजीत बुट्टर ने निर्देशित किया है. यह गाना इसलिए और भी खास है, क्योंकि यह योहानी का पहला हिंदी सिंगल है. दिलचस्प बात यह है कि जुबिन और योहानी ने हाल में लद्दाख की यात्रा की और इसी दौरान दोनों ने इस ट्रैक पर काम किया और उनके बीच की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोस्ती देखने लायक थी.
https://मुख्यमंत्री ने एनपीएस की राशि, जीएसटी क्षतिपूर्ति की मांग दोहराई
उनकी बॉन्डिंग की झलक इस गाने में बखूबी नजर आती है. जुबिन नौटियाल कहते हैं कि मैं पहाड़ों से ताल्लुक रखता हूं और ‘तू सामने आए’ की शूटिंग के लिए वहां जाना एक जादुई अनुभव से कम नहीं था. इस गाने की सुंदरता न केवल इसके सुरम्य दृश्यों में है, बल्कि संगीत में भी है. मुझे लगता है कि योहानी और मेरी आवाज एक साथ बहुत अच्छी तरह मेल खाती है. मुझे पूरा विश्वास है कि लोगों को यह गाना जरूर पसंद आएगा. योहानी कहती हैं कि यह मेरा पहला हिंदी गाना है, मैं उत्साहित हूं कि श्रोता इस गाने को अब सुन सकेंगे और मुझे आशा है कि वे अपना प्यार बरसाएंगे. इ
https://सूटकेस में मिले शव के टुकड़े, क्या श्रद्धा मर्डर केस है कनेक्शन?










