আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीम इंडिया ने दिया दिवाली गिफ्ट, पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया

Published on: October 23, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत ने टी20 विश्वकप 2022 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 160 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में भारत ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की शुरुआत भी खराब रही. उसने अपने शुरुआत 4 विकेट बहुत ही जल्दी खो दिए. रोहित 4, केएल राहुल 4, सूर्यकुमार यादव 15, अक्षर पटेल रन बनाकर आउट हुए. लेकिन कोहली और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाले रखा. कोहली ने 53 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 82 रन बनाए.

https://वन अफसर नदारद, सैकड़ों एकड़ जंगल काट कर कब्जा

जबकि पांड्या ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाकर आउट हुए. दिनेश कार्तिक 1 रन बनाकर आउट हुए. रविचंद्रन अश्विन आखिरी ओवर में बैटिंग करने पहुंचे और उन्होंने आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर भारत को जीत दिला दी. इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 159 रन बनाए. टीम के लिए इफ्तिखार अहमद ने 51 रन बनाए. मसूद ने नाबाद 52 रन बनाए. भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने 3-3 विकेट लिए. मोहम्मद शमी ने 4 ओवरों में 25 रन देकर 1 विकेट लिया. भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवरों में 22 रन देकर 1 विकेट लिया.

https://VIDEO : शिकायत लेकर आई महिला को मंत्री ने जड़ दिया थप्पड़

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now