नई दिल्ली. कर्नाटक के एक मंत्री ने शिकायत लेकर आई महिला को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मंत्री का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना ने कर्नाटक की भाजपा सरकार पर निशाना साधा. घटना चामराजनगर जिले के हंगाला गांव की है. यहां इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट मंत्री वीरन्ना सोमन्ना एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में मंत्री सोमन्ना लोगों को हक्कू पत्र (जमीन के पेपर) बांटने वाले आए थे. हक्कू पत्र लेने के लिए कार्यक्रम में भारी तादाद में लोगों की भीड़ पहुंची थी.
https://शहनाज ने गाया KGF-2 का गाना ‘महबूबा’, शेयर किया वीडियो
सोमन्ना जमीन के कागज बांट ही रहे थे कि तभी भीड़ में शामिल एक महिला अपनी शिकायत लेकर मंत्री से मिलने पहुंच गई. महिला को अपने पास आता देख मंत्री बेहद नाराज हो गए और महिला को थप्पड़ जड़ दिया. हालांकि, महिला ने दावा किया है कि मंत्री ने उसे थप्पड़ नहीं, मारा बल्कि उसे दिलासा दिया. महिला ने कहा कि मैं गरीब परिवार से हूं. मैंने उनके पैरों पर गिरकर उनसे जमीन आवंटित करके मेरी मदद करने का अनुरोध किया. तो उन्होंने मुझे सांत्वना दी. उन्होंने हमें जमीन दे दी है और वो 4000 रुपए भी लौटा दिए हैं, जो हमने चुकाए थे.
https://तोते के गुम होने पर मालकिन ने छोड़ा खाना-पीना, ढूंढकर लाने वाले को इनाम देने की घोषणा









