नई दिल्ली. ICC T20 World Cup 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. सोमवार 12 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इस मेगा इवेंट के लिए टीम की घोषणा की. चयन समिति की बैठक सोमवार की दोपहर को हुई, जिसमें 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया. ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मल्टी नेशन टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल होंगे. जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है. चोटिल रविंद्र जडेजा टी20 वर्ल्ड कप की फाइनल फिफ्टीन का हिस्सा नहीं हैं. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है. उन्हें और दीपक चाहर को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में चुना गया है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को भी रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है.
https://ज्ञानवापी पर मुस्लिम पक्ष की अर्जी खारिज, हिंदू पक्ष के हक में आया फैसला
भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.
रिजर्व खिलाड़ी : मो. शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.
https://बांग्लादेशी युवती को दिल दे बैठी भारतीय लड़की, रचाई शादी











