नई दिल्ली. भारतीय मूल की एक लड़की ने बांग्लादेशी युवती से शादी कर ली. दोनों ही समलैंगिक हैं. वे एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे. करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद हाल ही में उन्होंने शादी रचा ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा में रहने वाली सुभिक्षा सुब्रमणि मूलतः तमिलनाडु की निवासी हैं. उन्होंने 31 अगस्त को बांग्लादेश की टीना के साथ भारत में शादी रचाई है. सुभिक्षा कहती हैं कि ये सबकुछ इतना आसान नहीं था. लेकिन मैं अपने माता-पिता को समझाने में कामयाब रही. हालांकि, टीना के लिए ये काफी मुश्किल भरा रहा.
https://‘ब्रह्मास्त्र’ ने 3 दिन में की ताबड़तोड़ कमाई, जानिए कितना हुआ कलेक्शन
क्योंकि टीना की 19 साल की उम्र में शादी हो चुकी थी. हालांकि, बाद में वो पति और परिवार से अलग हो गईं थी. सुभिक्षा ने बताया कि हमारी जड़ें भारत में हैं. इसलिए वो चाहती थीं कि उनकी शादी वहीं हो. ऐसे में उन्होंने पूरे परिवार को राजी कर तमिलनाडु आकर टीना से शादी रचा ली. टीना से उनकी मुलाकात कनाडा में ही हुई थी. छह साल तक वे साथ रहे और अब वे शादी के बंधन में बंध गए हैं.
https://सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई बस, 7 यात्रियों की मौत









