नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. सीरीज के लिए 19 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की गई है. सभी मुकाबले अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेल जाएंगे. टी-20 सीरीज का पहला मैच 12 मार्च को खेला जाएगा. आईपीएल के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है. पहली बार टीम में जगह बनाने वालों में विकेट कीपर इशान किशन और ऑलराउंडर राहुल तेवतिया भी शामिल हैं. वहीं ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है. ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अब भी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए उन्हें भी टीम में शामिल नहीं किया गया है.
http://जंगल में शराब बनाते गिरफ्तार, बेचने के लिए घर में छिपाकर रखी 610 लीटर शराब जब्त
भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर.
http://नासा ने शेयर की पर्सीवरेंस रोवर की तस्वीरें, दिखा मंगल पर लैंडिंग का अद्भुत नजारा
Virat Kohli (Capt), Rohit Sharma (vc), KL Rahul, Shikhar Dhawan, Shreyas Iyer, Suryakumar Yadav, Hardik, Rishabh Pant (wk), Ishan Kishan (wk), Y Chahal, Varun Chakravarthy, Axar Patel, W Sundar, R Tewatia, T Natarajan, Bhuvneshwar Kumar, Deepak Chahar, Navdeep, Shardul Thakur. https://t.co/KkunRWtwE6
— BCCI (@BCCI) February 20, 2021











