नई दिल्ली. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का पर्सीवरेंस रोवर मंगल गृह पर सफलतापूर्वक उतर चुका है. एजेंसी ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें रोवर मंगल की सतह पर उतरता हुआ नजर आ रहा है. यह शायद पहला मौका है जब दुनिया ने पहली बार मंगल पर लैंडिंग को इतने करीब से देखा है. पर्सीवरेंस रोवर ने प्राचीन डेल्टा नदी पर लैंडिंग की थी. यहां रोवर पुराने समय में जीवन के बारे में खोज करेगा और करीब दशक भर बाद पृथ्वी पर पत्थर के नमूने लेकर वापस लौटेगा. नासा ने अपने अंतरिक्ष यान में रिकॉर्ड 25 कैमरे और 2 माइक्रोफोन लगाए हैं. इनमें से ज्यादातर गुरुवार को लैंडिंग के दौरान चालू कर दिए गए थे. तस्वीरों में बेहद खास चीजें नजर आ रहीं हैं.
http://5,000mAh बैटरी के साथ Moto E7 Power भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
इनमें रोवर सतह से महज 2 मीटर ऊपर दिख रहा है, जो स्काय क्रैन के जु़ड़ा हुआ है. जैसे ही यान सतह के नजदीक पहुंचता है, तो लाल धूल उड़ने लगती है. फ्लाइट सिस्टम इंजीनियर एरन स्टेहुरा ने कहा यह कुछ ऐसा था, जिसे हमने पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने कहा कि यह शानदार था और टीम उत्साहित थी. यहां एक जीत की भावना थी कि हम इसे कैद करने और दुनिया के साथ साझा करने में सक्षम थे. वहीं, चीफ इंजीनियर एडम स्टेल्जनर ने तस्वीर को आइकॉनक बताया है. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सतह पर लैंडिंग करने के बाद वाहन की हालत एकदम ठीक है. फिलहाल सिस्टम की जांच की जा रही है. रोवर को सतह पर ड्राइविंग शुरू करने में करीब एक हफ्ता लगेगा. देखिए तस्वीरें-
http://इमरान हाशमी का गाना ‘लुट गए’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
The moment that my team dreamed of for years, now a reality. Dare mighty things. #CountdownToMars pic.twitter.com/8SgV53S9KG
— NASA's Perseverance Mars Rover (@NASAPersevere) February 19, 2021
Every picture tells a story. This one captures me in midair, floating over Mars while hanging from my parachute during the final #CountdownToMars.
Latest update and images: https://t.co/fnnEOOMWsV pic.twitter.com/39aGp963a3
— NASA's Perseverance Mars Rover (@NASAPersevere) February 19, 2021
I love rocks. Look at these right next to my wheel. Are they volcanic or sedimentary? What story do they tell? Can’t wait to find out.#CountdownToMarshttps://t.co/7w3rbvbyoL pic.twitter.com/H3q1M0YJAd
— NASA's Perseverance Mars Rover (@NASAPersevere) February 19, 2021
An open horizon, with so much to explore. Can’t wait to get going. #CountdownToMars pic.twitter.com/hAaxeVGs04
— NASA's Perseverance Mars Rover (@NASAPersevere) February 19, 2021









