नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. रविवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई. भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन की वापसी हुई है. वहीं शुभमन गिल को नडे टीम में मौका मिला है. सीरीज में विराट कोहली कप्तानी करेंगे. रोहित शर्मा को अब भी आराम दिया गया है क्योंकि वो पूरी तरह पिंडली की चोट के चलते फिट नहीं हुए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलने वाले केदार जाधव, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे टीम में नहीं हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला वनडे 12 मार्च को धर्मशाला, दूसरा वनडे 15 मार्च को लखनऊ, तीसरा वनडे 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा.
http://कोरोना वायरस : केरल में मिले 5 नए मरीज, देश में संक्रमितों की संख्या 39
भारतीय टीम-
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल.
http://ब्लास्ट में मालविका ने गंवाए थे दोनों हाथ, पीएम मोदी के ट्विटर अकांउट से बताई अपनी दास्तां
#TeamIndia for 3-match ODI series against SA – Shikhar Dhawan, Prithvi Shaw, Virat Kohli (C), KL Rahul, Manish Pandey, Shreyas Iyer, Rishabh Pant, Hardik Pandya, Ravindra Jadeja, Bhuvneshwar Kumar, Yuzvendra Chahal, Jasprit Bumrah, Navdeep Saini, Kuldeep Yadav, Shubman Gill. pic.twitter.com/HD53LRAhoh
— BCCI (@BCCI) March 8, 2020











