कांकेर. सोशल मीडिया में कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वाले एक शिक्षक को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया. शिक्षक ने कोरोना वायरस के संबंध में भ्रामक संदेश वाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था. गौरतलब है कि जिले में होली पर्व पर बीआरसी नरहरपुर हिमन कोर्राम ने सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल किया, जिसमें लिखा था कि कोरोना वायरस से पंडरीपानी निवासी मंगलू राम पिता तुलसीदास की मौत हो गई. जिससे कांकेर में दहशत का माहौल है. उसने ब्रायलर चिकन खाया था, जिससे उसे उल्टी दस्त होने लगी. उसे आंगनबाड़ी ले जाया गया.
http://एसबीआई ने खत्म की बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता
जहां उसकी मौत हो गई. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोरोना वायरस होना पाया गया. इसलिए कोई भी चिकन न खाएं. मैसेज के आखिर में लिखा था स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में जारी. यह पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा. जिससे क्षेत्र में भ्रामक की स्थिति निर्मित हो गई और मुर्गी व्यवसायियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. स्थानीय लोगों ने इस मैसेज को फर्जी बताते हुए थाने में शिकायत की. पोस्ट को कलेक्टर केएल चौहान ने भी देखा. जिसके बाद उन्होने तत्काल प्रभाव से बीआरसी को सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन मानते हुए निलंबित कर दिया.
http://छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की चेतावनी







