रायपुर. मौसम विभाग ने 14 मार्च तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सूरजपुर और सरगुजा में 11 से 14 मार्च तक तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई हैं.
http://भाजपा ने राज्यसभा के लिए घोषित किए उम्मीदवार, देखिए सूची
शिक्षा का अधिकार पोर्टल में 22 मार्च तक लिए जाएंगे आवेदन
कोरबा. जिले में संचालित प्राईवेट स्कूलों में गरीब बच्चों के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने शिक्षा विभाग का आरटीई पोर्टल 1 मार्च 2020 से शुरू हो गया है. जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत् निःशुल्क प्रवेश के लिए पालक 22 मार्च तक इस पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे. पोर्टल का लिंक http://eduportal.cg.nic.in/rte/ है. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जिले के सभी सहायक नोडल अधिकारियों को इस संबंध में 20 से 22 मार्च तक आरटीई मेले का आयोजन किया जाएगा. जिन पालकों को ऑनलाइन आवेदन भरने में असुविधा हो वे अपने विकासखण्ड के सहायक नोडल अधिकारी के पास ऑफलाइन आवेदन भरकर पावती प्राप्त कर सकते हैं. 22 से 29 मार्च तक नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जॉंच की जाएगी तथा 30 मार्च को लॉटरी पद्धति से सीटों का आबंटन किया जाएगा.
http://माहिरा-पारस का म्यूजिक वीडियो ‘बारिश’ रिलीज, इमोशनल कर देगा गाना
Weather alert for #Chhattisgarh: Spells of #rain and thundershower with strong winds (40-50kmph) associated with hailstorm will occur over Bilaspur, Dhamtari, Durg, Mahasamund, Mungeli, Raigarh, Raipur, Surajpur and Surguja between 11th Mar to 14th Mar 2020.
— SkymetWeather (@SkymetWeather) March 11, 2020







