আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के टप्पू ने छोड़ा शो

Published on: December 7, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. पिछले कुछ सालों से कई सारे मशहूर सितारों ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो का हाथ छोड़ा है. अब इस लिस्ट में शो के मुख्य कलाकार टप्पू यानी राज अनादकट का भी नाम जुड़ गया है. बीते कुछ समय से ऐसी चर्चा थी कि टप्पू यानी राज अनादकट ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से विदा लेने वाले हैं, लेकिन ऐसी खबरों को हमेशा अफवाह करार देते हुए उन्होंने टाल दिया. अब वाकई जब उन्होंने शो को छोड़ा तो खुद अपने फैंस को एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी और लिखा- हैलो एवरीवन अब समय आ गया है कि मैं सभी खबरों और बातों पर विराम लगा दूं और बता दूं कि अब मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से अलग हो रहा हूं.

https://मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, भाजपा बोली- बर्खास्त करें

राज आगे लिखते हैं- मेरा कॉन्ट्रैक्ट आधिकारिक रूप से नीला फिल्म्स और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के साथ खत्म होता है. ये एक अच्छी जर्नी थी, जिसमें बहुत कुछ सीखने को मिला. मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इस जर्नी में मेरा सपोर्ट किया. राज कहते हैं- तारक मेहता की पूरी टीम, मेरे दोस्त, परिवार और आप सबका शुक्रिया, जिन्होंने टप्पू के रूप में मुझे पसंद किया. आपका यही प्यार मुझे अच्छा करने की प्रेरणा देता रहा है. मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम को उनके भविष्य के लिए बधाई देना चाहता हूं. मैं जल्दी ही वापस आऊंगा और आप सबको एंटरटेन करूंगा. अपना प्यार और सपोर्ट बनाए रखें.

https://RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, आपके लोन की EMI और बढ़ेगी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now