नई दिल्ली. तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बड़ी लव स्टोरी सामने आई है. ईटाइम्स में छपी खबर के अनुसार मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी एक शख्स को डेट कर रही हैं. ये शख्स कोई और नहीं बल्कि शो के टप्पू यानी राज अंदकत ही हैं. दोनों का अफेयर काफी समय से चल रहा है. शो से जुड़े सभी लोगों को दोनों के रिश्ते के बारे में पता है. राज और मुनमुन की उम्र में करीब 9 साल का अंतर हैं. राज की उम्र 24 साल है, जबकि मुनमुन दत्ता 33 साल की है.
https://एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गला रेतकर हत्या
रिपोर्ट के मुताबिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम का हर सदस्य इस बात से वाकिफ है कि दोनों के बीच क्या चल रहा है. इस मामले से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि मुनमुन दत्त और राज अंदकत के परिवार वालों को भी उन दोनों के बारे में सब जानकारी है. शो की टीम दोनों के रिश्ते को सम्मान से देखते हैं. कोई भी दोनों का मजाक नहीं उड़ाता है. दोनों बच-बचाकर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं. दोनों काफी समय से डेट कर रहे हैं. फिर भी ये बात लोगों के सामने उजागर नहीं हुई. हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी लव लाइफ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
https://‘बचपन का प्यार’ के बाद सहदेव ने गाया ‘बेला चाओ’ सॉन्ग, वीडियो वायरल










