अंबिकापुर. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बुधवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार लैंगा गांव निवासी कलावती सिरदार (27) अपने 10 साल के बेटे चंद्रिका सिरदार के साथ रहती थी. पड़ोस में ही उसका ससुर मेघूराम सिरदार (50) भी अकेले रहता था. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने कलावती के घर से करीब 50 मीटर दूर एक बच्चे को सड़क किनारे लेटे देखा. पास में गए पता चला कि बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई है.
https://‘बचपन का प्यार’ के बाद सहदेव ने गाया ‘बेला चाओ’ सॉन्ग, वीडियो वायरल
उसके पेट में भी धारदार हथियार से वार करने से आंते तक बाहर आ गई थीं. बाद ग्रामीण कलावती के घर की ओर बढ़े तो वहां घर से करीब 10 मीटर की दूरी पर मेघूराम सिरदार का शव पड़ा था. घर के अंदर कलावती की लाश थी. सूचना पर पुलिस पहुंची तो कलावती का शव कमरे में जमीन पर पड़ा था. तीनों की गला रेतकर हत्या की गई थी. घर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा था. पुलिस ने इस मामले में एक ग्रामीण को हिरासत में लिया है. उसके चेहरे और शरीर पर खून के धब्बे मिले हैं. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.
https://T-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धोनी की नए रूप में वापसी







