सुकमा. सहदेव दिरदो एक बार फिर सुर्खियों में है. सोशल मीडिया में धूम मचाने वाले सहदेव दिरदो का अब एक नया सॉन्ग तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में ‘बचपन का प्यार’ गाने के बाद सहदेव अब ‘बेला चाओ’ सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं. 15 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे है. इस वीडियो में सहदेव नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ के टाइटल ट्रैक ‘बेला चाओ’ को गाते दिख रहे हैं.
https://T-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धोनी की नए रूप में वापसी
सहदेव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि हाल ही में ‘मनी हाइस्ट’ के पांचवे सीजन का पहला पार्ट रिलीज हुआ है. इस सीरीज को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है, क्रिटिक्स से लेकर फैन्स तक इसे खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं इसका दूसरा पार्ट तीन महीने बाद दिसंबर में रिलीज होगा. ‘मनी हाइस्ट’ के हाइप के बीच सहदेव के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. देखिए वीडियो-
https://टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए PLI स्कीम को मंजूरी, रबी की फसलों के MSP में बढ़ोतरी







