আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

T20 WC : फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

Published on: November 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड की टीम टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 166 रन बनाए. टीम के लिए मोईन अली ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों पर नाबाद 51 रन की पारी खेली. इसके अलावा डेविड मलान ने 30 गेंदों पर 41 रन, जोस बटलर ने 24 गेंदों पर 29 रन, बेयरस्टो ने 13 रन, लियाम लिविंगस्टोन ने 10 गेंदों पर 17 रन बनाए. कप्तान इयोन मॉर्गन दो गेंदों पर चार बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी, एडम मिल्ने, जिमी नीशम और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिया.

https://छत्तीसगढ़ में बाकी राज्यों से कम रहेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत : सीएम भूपेश

जवाब में न्यूजीलैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की इस जीत का श्रेय नीशम को जाता है. उन्होंने ही 17वें ओवर में 23 रन बनाए. जेम्स नीशम 11 गेंदों पर 27 रन बनाए. इसके अलावा डेरिल मिचेल 47 गेंदों पर 72 रन बनाकर नाबाद रहे. मिचेल और नीशम के अलावा डेवोन कॉन्वे ने 38 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली. वहीं, गुप्टिल (4), कप्तान विलियमसन (5) और ग्लेन फिलिप्स (2) कुछ खास नहीं कर सके. इंग्लैंड की ओर से वोक्स और लिविंगस्टोन ने दो-दो विकेट लिए. इसके अलावा आदिल रशीद को एक विकेट मिला. मिचेल को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.

https://तेज रफ्तार कार और टैंकर की टक्कर, भाजयुमो नेता समेत 2 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now