कोरबा. तेज रफ्तार कार और टैंकर की आमने-सामने टक्कर से भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता समेत 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के गंगापुर खुर्द निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता संजीत सिंह (38) दो अन्य लोगों मिशन चौक निवासी प्रदुम्न सिंह (68) और लखनपुर निवासी त्रिवेंद्र सिंह (40) के साथ किसी काम से बुधवार सुबह करीब 9 बजे कार में बिलासपुर जा रहे थे. तभी कटघोरा-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर मोड़ के पास कोरबा से तेल लेकर अंबिकापुर जा रहे IOC के टैंकर से सामने भिड़ंत हो गई.
https://CRPF हवलदार के घर में लगी आग, 13 साल की बच्ची की जलने से मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार संजीत ही चला रहे थे. सूचना पर पुलिस पहुंची तो उनका शव अंदर बुरी तरह से फंसा हुआ था. अंदर बैठे लोग भी बुरी हालत जख्मी होकर फंसे थे. पुलिस ने उन्हें निकलवाकर अस्पताल भेजा. इस दौरान रास्ते में प्रदुम्न सिंह ने दम तोड़ दिया. त्रिवेंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें उपचार के लिए कोरबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस का कहना है कि टक्कर कार की तेज रफ्तार के चलते हुआ है. टक्कर के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला.







