আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, गाड़ियों में की गई तोड़फोड़

Published on: October 17, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर के बाहर सोमवार को हमला हुआ है. जिसमें उनकी कारों में तोड़फोड़ की गई है. गाड़ियों के शीशे चकनाचूर कर दिए गए हैं. इसकी जानकारी खुद स्वाति मालीवाल ट्वीट कर दी है. डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार की सुबह बताया कि अभी कुछ देर पहले मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया. मेरी और मेरी मां की गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की.

https://‘मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं..!’ ये था वैशाली ठक्कर का आखिरी पोस्ट

शुक्र है मैं और मेरी मां दोनों घर पे नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता! कुछ भी करलो, मैं डरूंगी नहीं. स्वाति मालीवाल ने कहा कि वे दिल्ली पुलिस में मामले की शिकायत कर रही हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही स्वाति मालीवाल ने बताया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं. स्वाति मालीवाल का आरोप है कि जब से उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर और बिग बास प्रतिभागी साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई है, तब से उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धमकियां दी जा रही हैं.

https://47 लीटर महुआ शराब के साथ 4 पकड़ाए, बया में बिक्री जारी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now