আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

47 लीटर महुआ शराब के साथ 4 पकड़ाए, बया में बिक्री जारी

Published on: October 16, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. बया पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम सैयांभाठा में शनिवार को बया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 47 लीटर महुआ शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है. पर, बया के स्कूल के पास और देवपुर मार्ग में नाला के पास अवैध महुआ शराब की बिक्री अब भी जारी है. ज्ञात हो कि बया पुलिस चौकी अंतर्गत जुआ, खड़खड़िया और अवैध शराब बनाने बेचने की खबरे लगातार सुर्खियों में है. बया पुलिस चौकी प्रभारी सउनि देवानंद माथुर ने बताया कि शनिवार को चौकी स्टाफ और वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के ग्राम सैयांभाठा में सुबह दबिश दी.

https://‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी

यहां छापामार कार्रवाई में 4 ग्रामीणों के घर से कुल 47 लीटर महुआ शराब जब्त की गई. इसके अलावा शराब बनाने हेतु रखा गया करीब 12 क्विंटल महुआ पास भी मौके पर ही नष्ट किया गया. आरोपियों के नाम रामलाल कैवर्त्य (60), राकेश रात्रे (26), प्रेमलाल यादव (30), राजकुमार कैवर्त्य (35) बताए गए हैं. उक्त कार्रवाई में चौकी बया से प्रधान आरक्षक नरेंद्र ठाकुर, नारायण अवस्थी, पुनाराम धृतलहरे, राहुल ध्रुव, भरत सेठ, धनंजय देवांगन, अभिनव चौबे सहित पुलिस और वन विभाग टीम नंद कुमार बघेल, तिलकराम पैकरा, गिरीशचंद्र सेन, राजू कुमार, संदीप देवांगन, चंद्र कुमार यादव, उमाशंकर निषाद शामिल थे.

https://SBI ग्राहकों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, अब FD पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now