नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. पुलिस को वैशाली के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस एक्ट्रेस की आत्महत्या करने की वजह तलाश रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. सुसाइड नोट से एक्ट्रेस की आत्महत्या करने की जानकारी मिलने की उम्मीद है. बता दें कि वैशाली टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. वैशाली कई पॉपुलर शोज में काम कर चुकी थीं.
https://CBI ने डिप्टी सीएम को भेजा समन, सिसोदिया बोले- सत्यमेव जयते
वैशाली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी. इस शो में उन्होंने संजना का रोल प्ले किया था. इसके बाद वैशाली ‘ये है आशिकी’ शो में भी नजर आई थीं. वैशाली ‘ससुराल सिमर का’ शो में अपने किरदार अंजलि भारद्वाज के लिए जानी जाती थीं. ससुराल सिमर का शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. वैशाली ने इसके अलावा सुपर सिस्टर, मनमोहिनी सीजन 2 में भी शानदार काम किया था. वैशाली को आखिरी बार टीवी शो ‘रक्षाबंधन’ में देखा गया था.
https://तीन वाहनों की टक्कर में 4 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत










