আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

DCW चीफ स्वाति मालीवाल को कार से 10-15 मीटर तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार

Published on: January 19, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. नशे में चूर एक कार चालक ने दिल्ली में राज्य की महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ छेड़खानी की कोशिश की. मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भगवान ने जान बचाई. स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर यह बताया कि उनके साथ बुधवार देर रात एक गाड़ी वाले ने नशे के हालत में छेड़छाड़ करने की कोशिश की. जब उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो गाड़ी वाले ने शीशा बंद कर उन्हें 10 से 15 मीटर तक घसीटा. स्वाति के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

https://Samsung के दो सस्ते 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

स्वाति मालीवाल के साथ यह घटना बुधवार देर रात 11 बजे के आस-पास की बताई जा रही है. स्वाति ने अपने साथ हुए छेड़छाड़ पर ट्वीट कर जानकारी दी. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात को देखने निकली थी. एम्स के गेट नंबर 2 पर एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा. भगवान ने जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए.

https://मेजर गगनदीप सिंह भाटिया को सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now