बसना/पिथौरा. बसना के गौरव मेजर गगनदीप सिंह भाटिया (33) का 18 जनवरी को झारखंड के रांची में एक सड़क हादसे में निधन हो गया. गगनदीप सेना में चिकित्सक थे. उनके निधन की सूचना से नगर व क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई. वे दीप सिंह प्रेम के पोते और डॉ. नागेन्द्र सिंह के बेटे थे. जानकारी के मुताबिक मेजर गगनदीप सिंह भाटिया इन दिनों पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने छुट्टी पर घर आए थे. वे रांची में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे. इसी दौरान हुए सड़क हादसे में उनकी जान चली गई.
https://‘शांकुतलम’ का गाना ‘मल्लिका-मल्लिका’ रिलीज, सामंथा का ये अवतार शायद ही कभी देखा होगा
मेजर गगनदीप सिंह भाटिया न केवल एक कुशल चिकित्सक थे, अपितु अपनी जिंदादिली और सेवाभावी स्वभाव के लिए चर्चित थे. गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर बसना पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब प्रेम निवास में उमड़ पड़ा. उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इस हेतु रायपुर से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से अधिकारियों के नेतृत्व में सेना की टीम बसना पहुंची थी. विधिवत प्रक्रिया पूरी करने के बाद कैप्टन अनुराग तिवारी ने माता-पिता को तिरंगा ध्वज सौंपा. शोक में नगर स्वस्फूर्त बंद रहा.







