नई दिल्ली. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ, जो उनके उस गाने का वीडियो है, जो कभी रिलीज ही नहीं हो सका. यूट्यूब पर ये वीडियो मौजूद है. इस गाने में सुशांत के साथ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे नजर आ रही हैं और यह गाना टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ का है, जो कभी रिलीज नहीं हुआ. इस गाने का नाम ‘जैसी हो वैसी रहो’ है. सोशल मीडिया पर अब सुशांत के इस गाने को वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर सुंशात को याद कर रहे हैं. इंटरनेट पर यह गाना वायरल हो रहा है.
http://एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें, सुशांत और अंकिता रातों-रात स्टार बन गए थे, जब वे ‘पवित्र रिश्ता’ में मानव और अर्चना के रोल में नजर आए थे. एकता कपूर का यह शो सबसे सफल टीवी शोज में से एक है. उनकी केमिस्ट्री अभी तक उनके फैंस के दिलो-दिमाग में बसी हुई है. शो में मानव को एक मैकेनिक के रूप में काम करते दिखाया गया था, जबकि अर्चना एक घर संभालने वाली लड़की के रोल में थीं. फैंस ने सुशांत के मानव के रोल को काफी पसंद किया था, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई थी. अंकिता के साथ उनकी केमिस्ट्री ने भी शो को सफलता दिलाई थी.
http://दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन, परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चे










