আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन, परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चे

Published on: June 13, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास बख्तवांग गांव में रहने वाले दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोना चाना (76) का रविवार को निधन हो गया. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. चाना के परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं. इतना लंबा परिवार होने के नाते वह मिजोरम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र थे. मिजोरम के सीएम ने ट्वीट कर लिखा है- मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव, परिवार के कारण राज्य में पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण बन गया था.

http://भाजपा नेता ने बूढ़ी मां को घर से निकाला, वृंदावन में भटक रहीं

जियोना चाना पेशे से बढ़ई थे. वहीं इस बड़े परिवार की महिलाएं खेती-बाड़ी करती हैं और घर चलाने में योगदान देती हैं. चाना की सबसे बड़ी पत्नी घर के सभी सदस्यों के कार्यों का बंटवारा करने के साथ ही कामकाज पर भी नजर रखती हैं. यह परिवार पहाड़ियों के बीच बने बड़े से मकान में रहता है. इस मकान में 100 से ज्यादा कमरे हैं. रिपोर्ट्स यहां एक दिन में 45 किलो से ज्यादा चावल, 30-40 मुर्गे, 25 किलो दाल, दर्जनों अंडे, 60 किलो सब्जियों की जरूरत होती है. इसके अलावा इस परिवार में लगभग 20 किलो फल की भी हर रोज खपत होती है.

http://हर हाल में कोरोना संक्रमण को फिर फैलने से रोकना जरूरी : सीएम भूपेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now