আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Published on: June 14, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक दिन की राहत के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में आज फिर इजाफा कर दिया है. सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 29 पैसे प्रति लीटर तो वहीं, डीजल की कीमत में 30 पैसे की बढ़ोतरी हो गई है. अब तक रुक-रुक कर पेट्रोल 25 दिनों में ही 6.09 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं, डीजल 25 दिनों में 6.30 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है. राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत (Petrol 96.41 रुपए और डीजल का दाम 87.28 रुपए पहुंच गया है. इसी तरह, मुंबई में पेट्रोल 102.58 रुपए और डीजल 94.70 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 96.34 रुपए और डीजल 90.12 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 97.69 रुपए और डीजल 91.92 रुपए पहुंच गया है.

http://OnePlus Nord CE 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

http://दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन, परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चे

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now