नई दिल्ली. भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरुष टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नाबाद 111 रन बनाकर रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत की. उन्होंने तीन मैचों की श्रृंखला से 31 रेटिंग अंक प्राप्त किए हैं. वह 890 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान से 54 रेटिंग अंक आगे है.
https://अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा- ध्यान रखें जनता को कार्यों के लिए भटकना न पड़े
न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में भारत का नेतृत्व करने वाले हार्दिक श्रृंखला के आखिरी मैच में नाबाद 30 रन बनाकर बल्लेबाजों के बीच संयुक्त 50वें स्थान पर पहुंच गए. गेंदबाजों की सूची में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दो पायदान चढ़कर 11वें जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक पायदान ऊपर 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं. स्पिनर युजवेंद्र चहल आठ पायदान की छलांग लगाकर 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं. भारतीय दिग्गज विराट कोहली एकदिवसीय में बल्लेबाजों की रैंकिंग में छठे स्थान के साथ शीर्ष भारतीय है. कप्तान रोहित शर्मा आठवें पायदान पर बरकरार है. चोटिल जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की सूची में 11वें स्थान पर है.
https://झूठ बोलकर युवती को प्यार में फंसाया, राज खुला तो कर दी हत्या











