আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी से बना डाले कई रिकॉर्ड

Published on: January 8, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी T20I मैच में सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी की मदद से भारत ने मैच और सीरीज अपने नाम कर ली. सूर्यकुमार ने 51 गेंदों में नाबाद 112 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.

सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज

श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्या ने 42 पारियों में 1500 रन पूरे कर लिए. उन्होंने 1500 रन के लिए 843 गेंदों का सामना किया. ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने इसके लिए 940 गेंद लिए थे.

https://सूर्या ने लेटकर-गिरकर लगाए शॉट, हर कोई हो गया हैरान

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गैर-ओपनर भारतीय बल्लेबाज

सूर्यकुमार ने श्रीलंका के खिलाफ पारी में नौ छक्के लगाए. वह अंतरराष्ट्रीय टी20 के एक मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गैर ओपनर बल्लेबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने खुद को, विराट कोहली और युवराज सिंह को पीछे छोड़ा. सूर्या, कोहली और युवराज ने सात-सात छक्के लगाए थे.

तीन अलग-अलग महाद्वीपों में टी20 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी

सूर्यकुमार तीन अलग-अलग महाद्वीपों में अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड और नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. भारत में उन्होंने टी20 में पहला शतक लगाया है.

https://रायपुर में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए 12 से मिलेगा ऑनलाइन टिकट

तीन शतक लगाने वाले पहले गैर-ओपनर बल्लेबाज

सूर्यकुमार ने तीनों शतक ओपनिंग नहीं करते हुए लगाया है. उन्होंने दो बार नंबर चार पर शतक लगाया है. एक बार तीसरे क्रम पर सेंचुरी लगाई है. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने चौथे क्रम पर 117 रन की पारी खेली थी. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर नाबाद 111 रन बनाए थे. श्रीलंका के खिलाफ चौथे नंबर पर उन्होंने नाबाद 112 रन बनाए हैं.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now