नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी T20I मैच में सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी की मदद से भारत ने मैच और सीरीज अपने नाम कर ली. सूर्यकुमार ने 51 गेंदों में नाबाद 112 रन की पारी खेली. सूर्यकुमार ने इस पारी में 9 छक्के और 7 चौके लगाकर 82 रन बाउंड्री से बटोरे. मैच में सूर्यकुमार यादव ने मैदान के चारों ओर छक्के-चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने लेटकर और गिरकर भी गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया. मैच में मिली जीत के बाद अपनी तूफानी पारी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि खेल की तैयारी के दौरान आपको खुद पर दबाव बनाए रखना होता है, ये काफी महत्वपूर्ण होता है.
https://तेज रफ्तार कार ने शिवनाथ ब्रिज पर स्कूटी सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, मौत
आप अपने आप पर जितना दबाव डाल पाते हो, उतना ही आपके गेम में निखार आता है. इसमें आपकी कड़ी मेहनत शामिल होती है. उन्होंने बताया कि कुछ बेहतर प्रैक्टिस सेशन की वजह से भी मेरी बल्लेबाजी में सुधार आया है. आज जिस तरह की पारी खेली उससे मुझे खुशी है. कप्तान ने भी मुझ पर भरोसा जताया. उन्होंने अपने शॉट सिलेक्शन के बारे में बताया कि आपके कुछ शॉट पहले से तय होते हैं. मेरे द्वारा खेले गए शॉट वो शॉट हैं जिन्हें मैं पिछले एक साल से खेल रहा हूं. इसमें कुछ अलग नहीं है. पीछे की बाउंड्री छोटी थी इसलिए मैं उस दिशा में शॉट मारने की कोशिश कर रहा था. लेकिन आपको खेलते वक्त हर तरह के शॉट खेलने के लिए तैयार रहना होता है. मैंने गैप को ध्यान में रखते हुए फील्ड के हिसाब से शॉट चुने.
https://भारत ने श्रीलंका को 91 रन से हराया, 2-1 से जीती सीरीज











