नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सुरेश रैना अब आइपीएल और उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेंगे. इसकी जानकारी रैना ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है. इससे पहले सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. पर वह उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते रहे थे.
https://घुमाने के बहाने दोस्त के घर ले जाकर अनाचार, आरोपी गिरफ्तार
साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी खेल रहे थे. हालांकि, पिछले आईपीएल 2022 सीजन में रैना को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था. सुरेश रैना ने ट्वीट में लिखा- देश और उत्तर प्रदेश राज्य के लिए क्रिकेट खेलना मेरे लिए गर्व की बात है. मैं अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं. साथ ही मैं बीसीसीआई. यूपी क्रिकेट संघ, आईपीएल टीम सीएसके और राजीव शुक्ला का धन्यवाद करता हूं. मुझे सपोर्ट करने के लिए मेरे फैन्स को भी शुक्रिया. सन्यांस के बाद वह विदेशों में होने वाली टी20 लीग में खेलने के लिए योग्य हो गए हैं.











