नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश के गोला विधायक अरविंद गिरि का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया. वह सुबह पांच बजे अपने निवास से लखनऊ में पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे. पार्टी के कद्दावर नेता एवं विधायक अरविंद गिरी के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है. विधायक के परिजनों ने बताया कि विधायक अरविंद गिरी सुबह 5 बजे अपने निज निवास फार्म हाउस से लखनऊ में पार्टी बैठक में शामिल होने निकले थे. कार में उनके साथ ड्राइवर राकेश, गनर रंजीत और खानसामा थे.
https://‘मुन्नी बदनाम हुई..’ गाने पर जमकर थिरके शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी
चालक राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि रास्ते में सिधौली पहुंचे ही थे कि विधायक की तबीयत खराब हो गई और गाड़ी रोकने को कहा. बाद में कार में अगली सीट से उठकर विधायक पिछली सीट पर लेट गए. फौरन कार चालक राकेश और गनर रंजीत उन्हें लेकर अटरिया स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज ले गए. अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही करीब 7 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. बता दें कि अरविंद गिरी लखीमपुर खीरी जिले के गोला सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं.
https://सफाई व कार्यालयीन समय में अनुपस्थित 4 अधिकारियों को नोटिस









