पिथौरा. स्थानीय आरके स्कूल में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में सोमवार को शिक्षक दिवस मनाने के बाद शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी ‘मुन्नी बदनाम हुई..’ गाने पर जमकर थिरके. उक्त मामले में संस्था के प्राचार्य ने अपना पल्ला झाड़ लिया है. 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. अपनी सादगी के लिए प्रसिद्ध डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन को भी मुख्यमंत्री के ड्रीम स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल के कुछ स्टाफ और छात्रों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया. स्कूल के कुछ छात्र-छात्राओं ने उक्त डांस का वीडियो बनाकर बकायदा सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. ‘मुन्नी बदनाम हुई..’ पर डांस का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है.
https://सफाई व कार्यालयीन समय में अनुपस्थित 4 अधिकारियों को नोटिस
कार्यक्रम 11 बजे समाप्त, मैं वहां नहीं था : प्राचार्य
इधर, स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य एनडी प्रधान ने उक्त मामले में अपना पल्ला झाड़ते हुए स्वयं को इस पूरे मामले से अलग बताया. श्री प्रधान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दोपहर 11 बजे तक शिक्षक दिवस का कार्यक्रम संपन्न कर वे माइक-टेंट वालों को सामान वापस ले जाने के निर्देश देकर चले गए थे. बाद स्कूल में कुछ शिक्षक और विद्यार्थी ही बचे थे. मेरे जाने के बाद क्या हुआ मुझे नहीं पता, पर अब जानकारी में आने के बाद पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी.
https://हमारी सरकार बनी तो किसानों का 3 लाख तक का कर्ज होगा माफ : राहुल







