नई दिल्ली. तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के चलते ढाई साल के मासूम की निर्मम हत्या कर दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के रोहिणी स्थित रिठाला इलाके में किराए पर रहने वाली एक निसंतान महिला ने संतान प्राप्ति के लिए तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपने ही पड़ोस में रहने वाले ढाई साल के मासूम की बलि दे डाली. मृतक मासूम के परिजनों ने बताया कि बीते शनिवार सुबह से ही बच्चा घर से अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद काफी ढूंढने पर भी वह नहीं मिला. बाद में पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई. मौके पर ही पुलिस की टीम पहुंच गई.
http://सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगा होली मिलन समारोह, दिशा-निर्देश जारी
पुलिस बच्चे को ढूंढ ही रही थी कि तभी पुलिस को घर के पीछे की तरफ एक बोरा दिखाई दिया, जिसे खोल कर देखा तो उसमें बच्चे की लाश पड़ी मिली. बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने मकान में रह रहे दर्जनों लोगों से पूछताछ की और आसपास के CCTV को भी चेक किया, जिसमें पता चला कि बच्चा घर से बाहर गया ही नहीं है और जांच करते हुए आखिरकार पुलिस बच्चे की कातिल महिला तक पहुंच गई. जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड को अंजाम देने वाली महिला भी इसी बिल्डिंग में रहती है, जिसका नाम पूजा है.
http://नक्सलियों ने पुलिस जवान की हत्या कर सड़क पर फेंकी लाश
आरोपी महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी शादी को कई साल हो गए हैं और उसे कोई संतान नहीं है. इसी वजह से संतान प्राप्ति के लिए वो एक तांत्रिक के कहने पर काली विद्या और तंत्र-मंत्र करने लगी और उसके बताए अनुसार ही उसने मौका मिलते ही बीते शनिवार को बच्चे की बलि दे दी और उसकी लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से उसे पीछे फेंक दिया. आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जगह-जगह लगातार छापेमारी कर रही है.
कर्मचारियों के बकाया एरियर्स की तीसरी किस्त शीघ्र होगी जारी https://t.co/39HG5mT4xb
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 21, 2021









