আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नक्सलियों ने पुलिस जवान की हत्या कर सड़क पर फेंकी लाश

Published on: March 21, 2021
---Advertisement---

बीजापुर. नक्सलियों ने एक पुलिस जवान की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह जवान की लाश नक्सलियों ने सड़क पर फेंक दी. कुछ ग्रामीणों की जब लाश पर नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया. एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि आरक्षक सन्नू पूनम जिला बल का जवान था. सन्नू शनिवार को अपने ससुराल जाने के लिए निकला था. इसी दौरान पोंदुम गांव के पास से नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर लिया था. रविवार की सुबह नक्सलियों ने जवान की हत्या कर केशकुतुल के पास सड़क पर फेंक दिया. जवान की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई.

http://सीएम भूपेश ने राजीव गांधी किसान न्याय और गोधन न्याय योजना की राशि खाते में की अंतरित

कोरोना की रोकथाम में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका : कलेक्टर

बलौदाबाजार. प्रत्येक गांव और घर से शिक्षकों का लगाव होता है. बच्चे और उनके माता-पिता और बुजुर्गों के मन में शिक्षकों के प्रति काफी सम्मान का भाव होता है. लिहाजा शिक्षक कोरोना महामारी को रोकने और खत्म करने में काफी मददगार होंगे. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने जिले के सभी शिक्षकों को स्वयं कोरोना की जांच कराने और टीका लगाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इससे गांव में एक सकारात्मक वातावरण तैयार होगा और ज्यादा से ज्यादा लोग प्रेरित होकर कोरोना की जांच/टीका के लिए सामने आएंगे. कलेक्टर ने शिक्षा कार्य से जुड़े अधिकारियों और शिक्षकों को समाज में उनका रोल याद दिलाते हुए कोरोना की लड़ाई में समाज का नेतृत्व करने का आह्वान किया है.

http://कर्मचारियों के बकाया एरियर्स की तीसरी किस्त शीघ्र होगी जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now