আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कर्मचारियों के बकाया एरियर्स की तीसरी किस्त शीघ्र होगी जारी

Published on: March 21, 2021
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत 01 जुलाई 2016 से 30 सितंबर 2016 तक के लिए बकाया एरियर्स की तीसरी किश्त का भुगतान करने का निर्णय लिया है. इस पर लगभग 360 करोड़ का व्यय भार अनुमानित है. इससे राज्य के 1 लाख 81 हजार से अधिक शासकीय सेवक लाभान्वित होंगे. कोविड-19 आपदा के कारण प्रभावित राज्य की आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए निर्देश के तहत यह निर्णय लिया गया है. गौरतलब है कि राज्य के शासकीय सेवकों को छत्तीसगढ़ पुनरीक्षण नियम 2017 (सातवां वेतनमान) का लाभ 01 जनवरी 2016 से प्रभावशील किया जाकर नकद भुगतान 01 जुलाई 2017 से किया गया.

http://वेस्टर्न लुक में बेहद खूबसूरत लग रही सपना, नया फोटोशूट हो रहा वायरल

01 जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक के 18 माह की बकाया एरियर्स की राशि को छ: किश्तों में भुगतान किए जाने का निर्णय लिया गया था. राज्य शासन द्वारा 01 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2016 तक की प्रथम किश्त की राशि 344 करोड़ का भुगतान 08 अगस्त 2018 को एवं 01 अप्रैल 2016 से 30 जून 2016 तक द्वितीय किश्त की राशि 356 करोड़ का भुगतान दिनांक 04 अक्टूबर 2019 को किया जा चुका है. इस प्रकार प्रथम एवं द्वितीय किश्त के रूप में राज्य के 1 लाख 81 हजार शासकीय सेवकों को 700 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है. कोविड-19 आपदा के कारण आर्थिक गतिविधियों के प्रभावित होने से राज्य शासन द्वारा किए गए मितव्ययता उपायों के फलस्वरूप एरियर की तीसरी किश्त का भुगतान गत वर्ष नहीं किया जा सका था.

http://Komaki MX3 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, 3 ड्राइव मोड्स और 100 किमी की ड्राइविंग रेंज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now