नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शादी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब शादी की रस्मों के बीच दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई बाद उसकी मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनौज के ठठिया थाना क्षेत्र के भगतपुरवा गांव निवासी राज किशोर बाथम की 19 वर्षीय बेटी विनीता की शुक्रवार को शादी थी. विनीता की शादी कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद के अमरुहिया गांव के निवासी संतोष के बेटे संजय के साथ होनी थी. देर शाम दूल्हा संजय बारात लेकर भगतपुरवा गांव पहुंचा. शादी की रस्में निभाई जा रही थी. इसी बीच अचानक दुल्हन की तबीयत खराब हो गई. परिवार वाले बीमार विनीता को मेडिकल कॉलेज ले गए.
परिजनों का आरोप है कि वहां डॉक्टरों ने कोरोना की आशंका जताते हुए डर की वजह से उनकी बेटी को भर्ती करने से मना कर दिया और हल्का उपचार कर उसको कानपुर रेफर कर दिया. हालांकि, कानपुर में भी इलाज के नाम पर निराशा हाथ लगी और सही समय पर इलाज न मिलने के कारण विनीता की मौत हो गई. दूल्हे संजय को बिना दुल्हन के बारात वापस ले जानी पड़ी. वहीं, मामले में पुलिस अधीक्षक की मानें तो परिजनों ने मामले की जानकारी डायल 112 पर दी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि मौत की वजह क्या रही है.
http://पुरानी रंजिश पर भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, 6 गिरफ्तार









