बलौदाबाजार/कसडोल. बलौदाबाजार में भाजपा कार्यकर्ता भगवती यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वार्ड 17 से वह पार्षद पद की दावेदारी कर चुका था. जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे भगवती अपने दोस्त के साथ अपने घर लोहिया नगर के पास था तभी कुछ युवक चाकू मारकर फरार हो गए. रविवार सुबह भाजपा और बरजंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. गार्डन चौक के पास चक्काजाम कर सभी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे. बलौदाबाजार पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहर के मध्य में हत्या की घटना घटित होने से लोगों में आरोपियों के प्रति अत्यंत आक्रोश व्याप्त हो गया था. अलग-अलग पार्टियां आरोपियों की धरपकड़ हेतु तत्काल रवाना की गई.
http://शादी समारोह में फैला कोरोना, दूल्हा समेत 16 पॉजिटिव, 6 लाख रुपए जुर्माना
प्रकरण में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 7 घंटे के अंदर सभी 6 आरोपियों बलौदाबाजार निवासी इकबाल खान, शाहरुख खान, जावेद रजा, राहुल देवार, रजा, सूरज वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ करने पर आरोपियों ने भगवती यादव पर पुरानी रंजिश पर चाकू से हमला करना स्वीकार किया. आरोपियों ने बताया कि मृतक भगवती ने पूर्व में सार्वजनिक स्थान में उन लोगों के साथ मारपीट एवं लड़ाई झगड़ा की थी, जिससे वे अपमानित महसूस करते थे. प्रकरण में धारा 302,147,148 149 भादवि दर्ज कर अग्रिम विवेचना कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी में कोतवाली थाना प्रभारी विजय चौधरी, भाटापारा शहर थाना प्रभारी महेश ध्रुव, पलारी थाना प्रभारी सीआर चंद्रा, सुहेला थाना प्रभारी रोशन सिंह, लवन चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे, गिधौरी थाना प्रभारी ओपी त्रिपाठी, भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी यशवंत सिंह, उपनिरीक्षक भीम सोम, सउनि नरेंद्र मार्कण्डेय, प्रधान आरक्षक भीम साहू आदि का योगदान रहा.
http://VIDEO : कंगना रनौत की लोगों से अपील- चीनी सामान का करें बहिष्कार







