नई दिल्ली. एक्ट्रेस कंगना रनौत अब सोशल मीडिया पर चीन के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं. कंगना ने चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील की है. कंगना रनौत की टीम ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में वे कहतीं है- अगर कोई हमारे हाथ से हमारी ऊंगलियों को काटने की कोशिश करे या हमारी भुजाओं से हमारी हथेली काटने की कोशिश करे तो किस तरह का कष्ट होगा आपको. वही कष्ट पहुंचाया है चीन ने हमें लद्दाख पर अपनी लालची नजरें गड़ा कर. वहां हमारी सीमा का एक-एक इंच बचाने के लिए हमारे 20 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए हैं.
http://कोरोना से लेकर लद्दाख तक, पढ़िए पीएम मोदी के मन की बात की बड़ी बातें
इसके आगे कंगना कहती हैं- क्या आप भूल पाएंगे उनकी मांओं के आंसू, उनकी विधवाओं की चीखें और उनके बच्चों के दिए हुए बलिदान को. क्या ये मान लेना सही हैं कि सेनाओं का सरहदों पर जो युद्ध होता है वह केवल उनका होता है. वो सिर्फ सरकार का होता है. क्या हमारा उसमें कोई योगदान नहीं. उन्होंने महात्मा गांधी को याद करते हुए आगे कहा कि क्या हम भूल गए हैं वो वक्त जब महात्मा गांधी जी ने कहा था कि अगर अंग्रेजों की रीढ़ तोड़नी है भारत में तो उनके बनाए गए हर उत्पादन का बहिष्कार करना होगा. क्या ये जरूरी नहीं कि हम भी इस युद्ध में हिस्सा लें क्योंकि लद्दाख सिर्फ एक जमीन का टुकड़ा नहीं है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 19906 नए मामले, 410 की मौत
भारत की अस्मिता का एक बहुत बड़ा हिस्सा है. भारत की हथेली है. हम किसी भी तरह से दुश्मनों को उनके गंदे इरादों ने सफल नहीं होने दे सकते. इसके आगे कंगना ने हर भारतीय से अपील करते हुए कहा कि हमें चाइना के सामानों को बहिष्कार करना चाहिए. उनके जो भी सामान है, जिन कंपनियों में उन्होंने इन्वेस्ट किया है जिनसे उन्हें रेवन्यू आते हैं, संस्थाएं हैं, उन सबका बहिष्कार करें. वे हमारे पैसों से हथियार खरीदकर हमारे सैनिकों के सीने छलनी करते हैं. ये क्या हमारा कर्तव्य नहीं है कि हम अपनी सेनाओं का और अपनी सरकार का साथ दें तो हम ये प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम आत्म-निर्भर बनेंगे और चीनी सामान का बहिष्कार करेंगे. इस युद्ध में हिस्सा लेकर भारत को जिताएंगे.
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1276726210299494400?s=20










