नई दिल्ली. आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस भारत बचाओ रैली कर रही है. जिसमें पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में अंधेर नगरी और चौपट राजा जैसा माहौल है. देश के युवाओं के सामने अंधेरा है. गलत नीतियों से काम धंधे तबाह हो गए हैं. कंपनियां किसे और क्यों बेचा जा रहा है. उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘महिलाओं को कितना संघर्ष करना पड़ता है. आज रोजमर्रा की चीजों की कीमतें सीमा से बाहर होने की वजह से उनकी नींद हराम हो गई. जिस तरह की बर्बरता और जुल्म आज हो रहे हैं.
http://अमानक धान खरीदी करने पर कलेक्टर ने नोडल अधिकारी को किया निलंबित
उन्हें देखकर दिल टूट जा रहा है और सिर शर्म से झुक जाता है. देश को बचाना है तो हमें कठोर संघर्ष करना पड़ेगा. सोनिया ने कहा कि जीएसटी से खजाना खाली हो गया है इसकी जांच होनी चाहिए. सरकार का खजाना कैसे खाली हो गया है. जब मर्जी आए राष्ट्रपति शासन हटा देते हैं. ये लोग संविधान मानने का दिखावा करते हैं और हर रोज संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं. जो यह नागरिकता कानून है वह भारत की आत्मा को तार-तार करने वाला है. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने कहा कुछ साल पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था चीन की तरह तेजी से बढ़ रही थी. अब जीडीपी पालात में चली गई है. भाजपा है तो 100 रुपए किलो की प्याज मुमकिन है. भाजपा है तो चार करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है. भाजपा है तो 15 हजार किसानों की हत्या मुमकिन है. भाजपा है तो नवरत्न कंपनियों की बिक्री मुमकिन है. भाजपा है तो ऐसे कानून बन रहे है जिससे देश का संविधान खतरे में है.
http://ट्रेनिंग के लिए आई युवती से होटल में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार








