कबीरधाम. कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने शुक्रवार को जिले के पंडरिया विकासखण्ड के सुदूर और दूर्गम वनांचल क्षेत्रों के करपीगोदान, कुई-कुकदूर और कोदवागोदान धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. कलेक्टर ने कोदवागोडान उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी जीवन सिंह मारको को अमानक धान खरीदी करने, वहां मिली अव्यवस्था और किसानों से मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित दिया है. कलेक्टर ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कोदवागोडान उपार्जन केंद्र का भी औचक अवलोकन किया. वहाँ धान खरीदी में बहुत अव्यवस्था मिली. बिना ढेरी के धान खरीदी की जा रही थी.
http://ट्रेनिंग के लिए आई युवती से होटल में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कलेक्टर ने जब उस धान की गुणवत्ता जांच की तो 325 बोरे के धान अमानक स्तर के निकले. कलेक्टर ने पंडरिया-मध्यप्रदेश की मुख्यमार्ग पोलमी पर स्थित अंतर्राज्यीय बैरियर का भी मुआयना किया. उन्होने वहां के कर्मचारियों को निर्देशत करते हुए कहा कि पडोसी राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए. कलेक्टर ने करपीगोदान, कुई-कुकदूर और कोदवागोदान धान खरीदी केन्द्रो को निरीक्षण करते हुए धान बेचने आए किसानों से चर्चा की. किसानो के ऋण पुस्तिका की जांच की. कलेक्टर ने स्वयं कम्यूटर कक्ष में पहुंचकर ऑनलाईन टोकन जारी और सभी संसारण कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होने कहा कि सभी समितियाँ व्यवस्था बनाकर सुचारु रूप से धान खरीदें. अवैध धान बाहर से या कोंचिये के माध्यम से नहीं आना चाहिए, यह सभी सुनिश्चित करें.
http://मेट्रो के आगे कूदा शख्स, खबर सुनकर पत्नी ने बेटी संग लगा ली फांसी







