नई दिल्ली. बिहार के बेगूसराय में संपन्न हुई एक शादी में दूल्हा-दुल्हन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डंडे के सहारे से एक दूसरे को जयमाला की रस्म अदायगी की. हर तरफ इस शादी की चर्चा हो रही है. दूल्हे ने बताया कि यह शादी उनके लिए यादगार रहेगी खासकर डंडे की मदद से जयमाला करना उन्हें हमेशा याद रहेगा. इस शादी में परिजनों के अनुसार 50 से कम लोग ही मौजूद थे और पूरे नियम के साथ सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए इस शादी समारोह को संपन्न कराया गया.
http://ओड़िशा में 14 दिन का लॉकडाउन, 5 से 19 मई तक रहेंगी पाबंदियां
दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे के बीच इतनी सोशल डिस्टेंसिंग बनाई कि एक दूसरे को वरमाला भी डंडे के सहारे पहनाई है. शादी में शामिल हुए लोग दूल्हा-दुल्हन की प्रशंसा कर रहे हैं. यह अनोखी शादी तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र के तेघरा बाजार की है. दरअसल, गिरधारीलाल सुल्तानिया के पुत्र कृतेश कुमार की शादी बेगूसराय के ज्योति कुमारी के साथ 30 अप्रैल की रात सम्पन्न होनी थी. डंडे के सहारे जयमाला की रस्म अदायगी के बाद यह शादी चर्चा का विषय बन गई है. कोरोना काल में सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने का गाइडलाइन जारी है. ऐसे में इस तरह से शादी कर लोगों को जागरूक भी किया गया.
http://‘राधे’ का नया गाना ‘दिल दे दिया’ रिलीज, सलमान-जैकलीन की दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री









