नई दिल्ली. ओड़िशा सरकार ने प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए रविवार को 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है. ओड़िशा में 5 मई से 19 मई तक लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहेंगी. मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सप्ताहांत को छोड़कर सभी अन्य दिनों में जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. आदेश में कहा गया है, पांच मई (बुधवार) 2021 की सुबह पांच बजे से 19 मई (बुधवार) 2021 तक पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा.
http://‘राधे’ का नया गाना ‘दिल दे दिया’ रिलीज, सलमान-जैकलीन की दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री
आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि लोगों को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उनके घरों के 500 मीटर के दायरे में जरूरी चीजें खरीदने की इजाजत दी जाएगी. सप्ताहांत के दौरान, वे सिर्फ चिकित्सीय सेवा के लिए ही घर से निकल सकेंगे. आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन और सप्ताहांत बंद किसी भी चुनाव संबंधी कार्य पर लागू नहीं होगा जैसे पिपिली विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने में शामिल कर्मियों की आवाजाही.
http://SBI ने होम लोन की ब्याज दरों में की कटौती, महिलाओं को दी विशेष छूट
Odisha Government announces a 14-day lockdown from May 5th to May 19th.#COVID19
— ANI (@ANI) May 2, 2021









