আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जहरीली शराब से अब तक 14 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

Published on: December 14, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बिहार के छपरा जिले के मशरख, इसुआपुर, अमनौर और मढ़ौरा थाना क्षेत्र में बुधवार को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से अब तक 14 लोगों की मौत की खबर मिल रही है. जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिलाधिकारी ने कुछ लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन मौत शराब पीने से हुई है इस पर अभी किसी तरह का बयान नहीं आया है. हालांकि मृतकों के परिजनों का कहना है कि लोग देर रात शराब पीकर आए थे और फिर एक-एक कर सबकी तबीयत बिगड़ने लगी. अब तक 14 लोगों की मौत की खबर है मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.

https://बाइक सवार 2 नकाबपोशों ने छात्रा पर फेंका तेजाब, अस्‍पताल में भर्ती

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और बताया कि कुछ लोग मंगलवार को स्थानीय दुकान पर देर रात तक शराब पीते रहे और घर जाने के बाद वे बीमार पड़ गए. बाद पांच लोगों की मौत हो गई जबकि, दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक सारण जिले के विभिन्न जिलों में कुछ लोगों ने बीते सोमवार को शराब पी थी तो वहीं कुछ लोगों ने बीते मंगलवार की रात शराब पी. कहा जा रहा है कि अभी पांच लोग अस्पताल में हैं जिनका इलाज चल रहा है. मौत का आंकड़ा और बढ़ भी सकता है. अस्पताल में मृतकों के परिजनों की चीख-पुकार मची है.

https://भेंट-मुलाकात में जाएगा डीएमएफ की राशि दुरुपयोग का मामला

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now