नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में बाइक सवार 2 नकाबपोशों ने छात्रा पर तेजाब फेंका है. छात्रा को सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार द्वारका जिले के इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया है. घटना सुबह करीब नौ बजे की है. बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी. उसने अपने परिचित 2 लोगों पर शक जताया है. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है. थान मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे PCR कॉल आई.
https://‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज, शाहरुख-दीपिका की सिजलिंग केमिस्ट्री
यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग कर हमला किया था. पुलिस ने कहा कि लड़की का इलाज चल रहा है और प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, वह स्थिर है. वहीं इस घटना के बाद पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि छात्रा 17 साल की नाबालिग है. वह अपनी छोटी बहन के साथ सुबह 7 बजकर 29 मिनट पर घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. परिवार ने बताया कि बच्चियां घर से कुछ दूरी पर ही पहुंची थी कि तभी बाइक सवार 2 नकाबपोश लड़कों ने पीड़िता के चेहरे पर तेजाब फेक दिया और फरार हो गए. वहीं परिवार के मुताबिक लड़की के चेहरे और आंखों में तेजाब गया है.
https://Ducati DesertX भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इस बाइक में खास









