আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बहन ने मांगी आर्थिक मदद तो भाई ने भेज दिया जहर, दुखी होकर परिवार ने की खुदकुशी

Published on: December 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. पंजाब के गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल में बहन द्वारा आर्थिक मदद मांगने पर भाई ने खुदकुशी करने का सुझाव दे डाला. जिससे दुखी होकर बहन ने पहले सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इंसाफ की मांग की. इसके बाद उसने अपनी 16 साल की बेटी और पति के साथ जहरीली दवाई निगल कर खुदकुशी कर ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला का नाम भारती शर्मा बताया जा रहा है. उनका अपने भाई प्रदीप शर्मा से पैसे का लेन-देन था. मृतक के बेटे कुनाल शर्मा ने बताया कि उनका अपने मामा के साथ पैसों का लेन-देन था.

http://बीज उत्पादक किसान धान के अंतर की राशि के लिए काट रहे चक्कर



जब उसकी मां ने अपने भाई से पैसों को लेकर बात की तो उसके मामा ने उन्हें जहरीली दवाई भेजकर कहा कि वह जहरीली दवा निगल कर खुदकुशी कर ले नहीं तो वह सारे परिवार को मार देगा. तभी रात को परिवार के तीनों सदस्यों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर जहरीली दवा निगल कर खुदकुशी कर ली. बेटे का आरोप है कि इस घटना के लिए उसके मामा और उसके साथी जिम्मेदार हैं जिन्होंने उन्हें खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया है. उसकी मांग है कि उसके मामा और उनके साथियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

http://DL और RC को तुरंत कराएं रिन्यू, नहीं तो देना पड़ेगा 5000 रुपए जुर्माना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now