रायपुर. राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो और भारतीय वन सेवा के एक अधिकारी के प्रभार में फेरबदल किया है. मंत्रालय महानदी भवन सामान्य प्रशासन विभाग से आज जारी आदेशानुसार हिमशिखर गुप्ता को पंजीयक सहकारी संस्थाये पदस्थ किया गया है तथा उन्हें संचालक प्रशासन अकादमी के अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को उनके वर्तमान प्रभार संचालक तकनीकी शिक्षा तथा अतिरिक्त प्रभार कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ कौशल विकास अभिकरण के साथ संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. राज्य शासन द्वारा विवेक आचार्य (भारतीय वन सेवा) संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण की सेवाएं तत्काल प्रभाव से वन विभाग को लौटाई गई है.
http://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव
भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों की पदस्थापना
रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों की पदस्थापना की गई है. गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार डी.के. गर्ग, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर को सेनानी 19वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जगदलपुर और सुनील शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर को नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक पदस्थ किया गया है.
http://‘आई लव यू’ कहकर केजरीवाल ने किया दिल्ली का धन्यवाद







